Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Roadways और PRTC ने 10 महीनों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 367.67 करोड़ रुपए अधिक जुटाए: Laljit Singh Bhullar

January 16, 2023

Punjab Roadways और PRTC ने 10 महीनों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 367.67 करोड़ रुपए अधिक जुटाए: Laljit Singh Bhullar

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के पहले 10 महीनों के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. ने वर्ष 2022 में पिछले वर्ष के मुकाबले 367.67 करोड़ रुपए अधिक राजस्व एकत्रित किया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. द्वारा मार्च से दिसंबर 2022 तक 1247.22 करोड़ रुपए की आमदन दर्ज की गई है, जबकि वर्ष 2021 के इस अरसे के दौरान सरकारी बसों से यह आमदन 879.55 करोड़ रुपए हुई। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि 41.80 प्रतिशत बनती है।

इस वृद्धि का विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) ने वर्ष 2022 के 10 महीनों के दौरान 665.30 करोड़ रुपए जुटाए, जबकि वर्ष 2021 के दौरान यह कमाई 446.83 करोड़ रुपए रही। उन्होंने बताया कि 48.89 प्रतिशत वृद्धि के साथ पी.आर.टी.सी. ने 218.47 करोड़ रुपए अधिक जुटाए हैं। लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसी तरह पंजाब रोडवेज़/पनबस की आमदन वर्ष 2022 के 10 महीनों के दौरान 149.20 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 581.92 करोड़ रुपए रही, जबकि वर्ष 2021 के दौरान यह आमदन 432.72 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज़/पनबस ने 10 महीनों के दौरान 34.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मान सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली मुफ़्त सफर सुविधा के अंतर्गत अप्रैल से दिसंबर 2022 तक पंजाब रोडवेज़/पनबस और पी.आर.टी.सी. की बसों में कुल 558.85 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए, जो वर्ष 2021 के इस अरसे के दौरान 313.46 करोड़ रुपए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के दौरान पी.आर.टी.सी. की बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त सफर सुविधा के अंतर्गत 299.66 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि वर्ष 2021 के इस अरसे के दौरान यह ख़र्च 166.87 करोड़ रुपए रहा। इसी तरह पंजाब रोडवेज़/पनबस की बसों में वर्ष 2021 के 146.59 करोड़ रुपए के मुकाबले वर्ष 2022 के दौरान महिलाओं को 259.19 करोड़ रुपए के साथ मुफ़्त सफर सुविधा मुहैया करवाई गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें