-
खारकीवः यूक्रेन के खारकीव में शुक्रवार को रूस के एक मिसाइल हमले में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इसी क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हमले में कम से कम 51 नागरिकों की मौत हो गई थी।.