-
Harjinder Singh Dhami : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने उन्हें एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को अपशब्द कहने के मामले में चार दिन के भीतर आयोग के समक्ष पेश होकर माफीनामा देने को कहा.