अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.26 प्रति डॉलर पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.41 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
सुबह के कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।
नई दिल्ली: सोने के भाव में इस साल अबतक आई 11 प्रतिशत से अधिक तेजी के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि मूल्यवान धातु में इस स्तर पर नये निवेश को लेकर सतर्क और संतुलित रुख अपनाने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने का प्रदर्शन इक्विटी और बॉन्ड दोनों से बेहतर रहा.