-
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा देश की टूटी हुई सामूहिक चेतना को फिर से जोड़ने का एक ईमानदार प्रयास थी। राहुल गांधी ने बीते बरस पार्टी के कई नेताओं के साथ करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की.