-
अमृतसर: ऑस्ट्रिया में सिख धर्म को रजिस्टर्ड कराने का प्रयास करने वाले सिख युवकों को आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सम्मानित किया। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख धर्म रजिस्टर्ड कमेटी ऑस्ट्रिया के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और उनकी पहल की सराहना की।.