-
वाशिंगटन : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक संदिग्ध ने मकान के भीतर लोगों पर गोलियां चलायी जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में रविवार तड़के संदिग्ध भी मारा गया। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी.