खन्ना: पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों की याद में बुधवार को खन्ना पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसपी (डी) राकेश यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की याद में तैयार की गई एक स्मृति पुस्तक का विमोचन.
अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर 26 अक्टूबर को अमृतसर स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि तीर्थ, राम तीर्थ में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में.
लुधियाना: डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. अंकुर महिंद्रू ने बुधवार को सराभा नगर स्थित नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की.
तरनतारन: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और उसमें सुधार करवाने के लिए 25 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोग अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे और.