-
धर्मपुर। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सज्जाओ व धाडता क्षेत्र के दौरे के दौरान विधायक चंद्रशेखर ने आज आंबेडकर भवन, सज्जाओ पीपलू में ग्रामीण विकास विभाग के खंड विकास कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर में भाग लिया। शिविर का आयोजन सज्जाओ व धाडता क्षेत्र की 18 पंचायतों के बीपीएल परिवारों के लिए किया गया।.