-
हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के आदमपुर में कल आधी रात के बाद टायर की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दुकान पहुंचे मालिक की आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि आग राज सिनेमा बाज़ार में दिव्या टायर्स दुकान में रात साढ़े 12 बजे लगी।.