-
Sanitation workers’ strike : महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ के सफाई कर्मचारियों की पिछले करीब 20 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। त्योहारी सीजन के बावजूद शहर में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़कों, बाजारों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।.