-
फगवाड़ा: संगीत दर्पण पत्रिका और पंजाबी विरसा ट्रस्ट फगवाड़ा द्वारा ब्लड बैंक भवन फगवाड़ा में आयोजित एक समारोह के दौरान लुधियाना के प्रसिद्ध शायर गुरभजन गिल द्वारा लिखित 900 गजलों की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में पिछले 50 वर्षों में प्रकाशित उनके 8 ग़ज़ल संग्रहों की ग़ज़लों को शामिल किया गया है।.