बंगलादेश की राजधानी ढाका में सोमवार रात चक्रवाती तूफान रेमल के कारण अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी।
इक्वाडोर के दक्षिणी तटीय प्रांत एल ओरो के सांता रोजा में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
हमास ने कहा है कि रविवार की रात दक्षिणी गाजा शहर राफा पर इजरायल के हमले के बाद वह गाजा पट्टी में युद्धविराम या कैदी विनिमय समझौते के लिए किसी भी बातचीत में भाग नहीं लेगा।
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस रक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मंगलवार को ब्रुनेई के लिए रवाना हुए।
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना से अब तक के 30 से अधिक वर्षों में दोनों देश हमेशा आपसी सम्मान, खुलापन और समावेशिता, आपसी लाभ वाले समान जीत का पालन करते हैं।
अमेरिका में पिछले सप्ताह के अंत में आए तूफान से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव टेक्सास, अर्कांसस, ओक्लाहोमा और केंटुकी राज्य में पड़ा है।
गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा पर इजरायल के हमले के बाद हमास ने कथित तौर पर मध्यस्थों को बता दिया है कि वह युद्ध विराम या कैदी विनिमय समझौते पर कोई बातचीत नहीं करेगा।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि रविवार को गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा में जिस हमले में बड़ी संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनी मारे गए, वह एक ‘दुखद दुर्घटना‘ थी।