इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए राफा में सैन्य अभियान जरूरी है।
चार्ल्सटन (साउथ कैरोलाइना): अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में शनिवार को हरा दिया। साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे।