साल 2024 के वसंत महोत्सव और तिब्बती नव वर्ष की 8 दिवसीय छुट्टियों में, तिब्बत के पर्यटन ने बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त किया। आने वाले पर्यटकों की संख्या और कुल पर्यटन राजस्व दोनों में साल-दर-साल 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
19 फरवरी को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने यह सवाल पूछा कि चीनी परंपरागत ड्रैगन वर्ष के वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, सांस्कृतिक और पर्यटन खपत विशेष रूप से इनबाउंड और आउटबाउंड पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है।
2024 एशियाई बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के फाइनल मैच 18 जनवरी को आयेजित हुए ।चीनी पुरुष टीम ने मेज़बान मलेशिया की टीम को 3-0 से हराकर खिताब जीता ।
खिताबी भिड़ंत में चीनी पुरुष एकल खिलाड़ी वोंग होंगयांग और लेय ल्यानशी ने अलग-अलग तौर पर मलेशियाई खिलाड़ी ल्यांग चुनहाओ और यो यांग को 2-0 से पराजित किया।
हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से मिली खबर के अनुसार, शान्नान शहर की त्सानांग काउंटी में पठारी जैविक फल और सब्जी कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क को हाल में स्वायत्त प्रदेश स्तरीय कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पार्क के रूप में प्रमाणित किया गया है।
वसंत महोत्सव के दौरान चीन में वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण छुट्टियां होती हैं। इस वसंत महोत्सव के दौरान, चीन में 47.4 करोड़ लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा की। जिनमें कुल 6.33 खरब युआन खर्च हुए, जिसमें साल-दर-साल क्रमशः 34.3 प्रतिशत और 47.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कुल 1.35 करोड़ चीनी और विदेशी लोगों ने चीन में प्रवेश किया और बाहर निकले, जिसमें पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 2.8 गुना बढ़ोतरी हुई।
स्थानीय समयानुसार 18 फरवरी को, चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग ने वियना में अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा सचिव एलेजांद्रो मयोरकास के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने सैन फ्रांसिस्को में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बनी सहमति को लागू करने, दोनों देशों के बीच नशीली दवाओं के नियंत्रण और कानून प्रवर्तन में सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी चिंता के मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करके स्पष्ट, गहन और रचनात्मक संचार किया।
18 फरवरी को, चीन के स्व-निर्मित बड़े आकार वाले यात्री विमान सी-919 ने सिंगापुर एयर शो के उद्घाटन से पहले एक पूर्वावलोकन उड़ान का आयोजन किया। यह उड़ान सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास के हवाई क्षेत्र में हुई,
रामल्लाह: फिलिस्तीन और इजरायली अधिकारियों ने कहा कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले के दौरान दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की पहचान 19 वर्षीय नबील आमेर और 36 वर्षीय मोहम्मद अल-अवफी के रूप में की है,
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 फरवरी को अफ्रीकी संघ की 37वीं शिखर बैठक को बधाई संदेश भेजा । उन्होंने कहा कि वर्तमान विश्व में अभूतपूर्व परिवर्तन चल रहा है ,जो सौ साल में नहीं देखा गया है ।चीन और अफ्रीका के प्रतिनिधित्व वाला वैश्विक दक्षिणी पक्ष का समृद्ध विकास हो रहा है ,जो विश्व की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर गहरा प्रभाव डाल रहा है ।
17 फ़रवरी को वर्ष 2024 दोहा विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी तैराकों ने पुरुष और महिला की 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस विश्व तैराकी चैंपियनशिप में अपना सातवां स्वर्ण पदक जीता।