Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tag: international News

चीन में बुजुर्गों की देखभाल के लिए प्रतिभा टीम के निर्माण संबंधी पहला दस्तावेज़ जारी

चीनी वायु सेना की एरोबेटिक्स टीम सऊदी अरब में प्रदर्शन करेगी

चीनी जन मुक्ति सेना की वायु सेना की एरोबेटिक्स टीम के 7 जे-10 प्रदर्शन विमान 29 जनवरी को सुबह उत्तर-पश्चिमी चीन के एक हवाई अड्डे से रवाना हुए। ये विमान 4 से 8 फरवरी तक सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होने वाली दूसरी सऊदी अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

चीन में अनाज व्यवसाय के विकास में प्रगति

हाल के वर्षों में चीन आधुनिक अनाज उद्योग प्रणाली का तेजी से निर्माण कर रहा है। वर्ष 2023 में चीन में अच्छी फसल हुई, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई। चीनी कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ली च्वुन ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनाज की खरीददारी सुनिश्चित करनी होगी।

IDF ने Khan Yunis में हमास प्रमुख याह्या सिनवार के कार्यालय पर मारा छापा

तेल अवीव: इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि उसने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के कार्यालय पर छापा मारा है। इजराइली सेना ने कहा कि आईडीएफ के 98वें डिवीजन के सैनिकों ने याह्या सिनवार के कार्यालय पर छापा मारा, जो हमास का सबसे वांछित नेता है।

BRICS में credit rating, एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म पर चर्चा करेंगे : रूसी केंद्रीय बैंक गवर्नर

मॉस्को: रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर एलविरा नबीउलीना ने मंगलवार को कहा कि रूस 2024 में ब्रिक्स देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल का प्रस्ताव रखेगा। साल 2024 के लिए रूस इस ब्लॉक की अध्यक्षता कर रहा है।

कंबोडिया में चीनी सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ टीम को मिला “नाइट क्लास” पदक

कंबोडिया की रॉयल कम्बोडियन आर्मी ने 27 जनवरी को राजधानी नोम पेन्ह में स्थित प्रीह केट मीलिया अस्पताल यानी रॉयल कंबोडियन आर्मी जनरल अस्पताल में कंबोडिया को सहायता देने के लिए चीनी जन मुक्ति सेना के चिकित्सा विशेषज्ञ समूहों के 18वें बैच को सम्मानित किया, जो प्रीह केट मीलिया अस्पताल के निर्माण और विकास में रॉयल कंबोडियन सेना की सहायता करने में विशेषज्ञ समूह द्वारा किए गए योगदान के लिए है।

चीन-अमेरिका के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ का समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 26 जनवरी को चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक सत्कार समारोह आयोजित किया, जिसमें चीन और अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। लॉस एंजिल्स में चीनी महावाणिज्य दूत क्को शाओछुन ने भाषण देते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं।

वांग यी ने जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की

26 से 27 जनवरी तक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने थाईलैंड के बैंकॉक में अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलिवन के साथ नए दौर की वार्ता की। इस दौरान, दौनों पक्षों ने सैन फ्रांसिस्को में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों द्वारा पहुंची सहमति को लागू करने और चीन-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों को ठीक से संभालने के लिए स्पष्ट, ठोस और फलदायी रणनीतिक संचार किया।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रहा है चीन

चीन में पिछले कई वर्षों से रिकार्ड अनाज उत्पादन हो रहा है। लेकिन यह भी देखने में आया है कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और चरम मौसम ने चुनौती पैदा की है। चीन सहित विभिन्न देश भीषण गर्मी, सूखा, बाढ़ व सुनामी आदि मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या है। जहां तक चीन का सवाल है, वह इससे निपटने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है।

बंधकों को छुड़ाने के लिए कतर को हमास पर और दबाव बनाना चाहिए : Netanyahu

जेरूसलम: इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि कतर को गाजा में बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए। नेतन्याहू ने शनिवार को तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कतर हमास के नेताओं की मेजबानी करता है, हमास को वित्तपोषित करता है और हमास पर दबाव रखता है।‘

फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी की फंडिंग रोकेगा Britain

लंदन: ब्रिटिश सरकार ने एक बयान में कहा है कि ब्रिटेन निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थयिों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के लिए ‘भविष्य में किसी भी तरह की फंडिंग को अस्थायी रूप से रोक रहा है।

Latest Post

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें