बनिहाल/जम्मू: जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में एक मकान में आग लगने से सोमवार को तीन बहनों की मौत हो गयी।अधिकारियों ने बताया कि उखराल मंडल के धनमस्ता-तजनीहाल गांव में तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह आग लग गयी।
नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर चर्चा हो सकती है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर चर्चा कर इसे पारित करने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में हिमपात के बीच अधिकारियों ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आठ जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान,
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में 1903 में स्थापित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल को भूमि पट्टा समझौते का नवीनीकरण नहीं होने के कारण बंद करना पड़ेगा।
पुंछ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब एक गांव से 2.5 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किया गया मादक पदार्थ हेरोइन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। यह मादक पदार्थ सीमा पर बाड़बंदी के करीब.
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के साथ ही ठंड का कहर जारी है हालांकि अगले पखवाड़े तक बारिश अथवा हिमपात होने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक श्रीनगर में कल सीजन की सबसे ठंडी रात रही । शून्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद आज तापमान शून्य से कम.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक महिला वैज्ञानिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ACB के बयान के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की डॉ. बिल्कीस आरा सिद्दीकी को पाँच हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में ट्रैप किया गया.