-
जम्मू-कश्मीर डेस्क. कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार इलाके में शनिवार शाम एक इस्लामी मदरसा (दारुल उलूम) में आग लग गई, जिसमें मदरसा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय दारुल उलूम की एक कक्ष में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई।.