-
ब्रिस्बेनः ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में दो पुलिस अधिकारियों सहित 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि हिंसा सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई.