-
अमृतसर: मामला अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के पास एक फ्लैट का है, जहां 21 वर्षीय सन्नी उर्फ कालू की आज नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मौत से जहां परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं इलाके के लोगों ने नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर गुस्सा जताया है।.