-
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव ए के मेहता ने अधिकारियों को सलाह दी है कि वे वैष्णो देवी आने वाले तीर्थयात्रियों को जम्बू चिड़ियाघर देखने के लिए भी प्रोत्साहित करें। इस चिड़ियाघर में अगले माह एक शेर और एक बाघ शामिल किए जाएंगे। मेहता ने सोमवार को नगरोटा में स्थित जम्बू चिड़ियाघर का दौरा किया.