-
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अपने कार्यालयों में छुट्टी, परिसर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा, जियो संबद्ध संपत्तियों पर समारोह का सीधा प्रसारण और अपनी खुदरा दुकानों में सभी आगंतुकों को दीये बांटने की व्यवस्था की है।