-
लुधियाना: कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 70 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना दरेसी की पुलिस ने ASI तरसेम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लुधियाना के बाल्मीक नगर निवासी काशी पुत्र कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया।.