-
रामपुर बुशहर: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भारी बर्फबारी के कारण पिछले कई दिनों से बाधित चल रही बस सेवा अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। छह दिन के लंबे अंतराल के बाद रामपुर-नारकंडा सड़क से शिमला के लिए एचआरटीसी की बसों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली.