पीएम मोदी बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष और बर्दवान-पूर्व से प्रत्याशी गायक कवि आशिम सरकार के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आई है कि पाकिस्तान में इमरान खान की कैबिनेट के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और उनकी प्रशंसा की।