-
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हीराबेन मोदी का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 99 वर्ष की थी। प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाइयों ने गांधीनगर के श्मशान घाट में उनकी चिता को मुखाग्नि दी.