-
इंटरनेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका भी सक्रिय हो गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से फोन पर बात की है। खास बात यह रही कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात नहीं की, बल्कि सीधे सेना प्रमुख से संपर्क किया।.