-
चंडीगढ़: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में ‘‘पॉलीग्राफी’’ परीक्षण के लिए अपनी सहमति देने से शुक्रवार को यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इसकी कोई प्रमाणिक अहमियत नहीं है।उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में यहां एक अदालत में अपना जवाब सौंपा।.