बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले के नाथपुरा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। आरोपी बेटे ने सोते समय अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था.