-
जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उस समय पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जब उन्होंने पानी पिलाने के लिए लिए हथकड़ी खोली।.