-
नेशनल डेस्क : राज्यसभा एक स्थायी सदन है, जिसे भंग नहीं किया जाता, लेकिन हर दो साल में इसके एक-तिहाई (1/3) सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं। राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें से 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं और शेष 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामांकित करते हैं।.