अयोध्या विकास प्राधिकरण के इस प्रयास के जरिए तीर्थ यात्रियों को पावन सरयू तट के समीप मिलेगा 'हेरिटेज कॉटेज स्टे' जैसा अहसास। डबल ऑक्यूपेंसी वाले ये टेंट सुइट्स लग्जरी होटल जैसी सुख-सुविधाओं से हैं लैस, प्रकृति की छांव में पौराणिक व आधुनिक अयोध्या के समावेश की अनुभूति को कर रहे प्रशस्त। ब्रह्म कुंड, राम कथा पार्क, बाग बिजेसी, कारसेवकपुरम व मणिदास की छावनी में विभिन्न केटेगरीज की टेंट सिटीज के जरिए हजारों श्रद्धालुओं के आतिथ्य को तैयार है अयोध्या। सीएम योगी की मंशा अनुसार इन टेंट सिटीज में मिलेट्स, मोटे अनाज व सीजनल साग-सब्जियों से बने अवधी व बनारसी जायकों का विशेष तौर पर परोसा जाएगा स्वाद।
घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं व बोटिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा को किया जा रहा सुनिश्चित। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही बढ़ती चुनौती से पार पाने को तैयार है जल पुलिस। कई उपकरणों से लैस है जल पुलिस, कई नए उपकरण भी जल्द ही आएंगे। 22 जनवरी को होने वाले लोकार्पण समारोह में घाट पर होने वाले मूवमेंट को लेकर जल पुलिस ने की है तैयारी।
ट्रूडो की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘जहां तक कनाडा का सवाल है, उन्होंने लगातार भारत विरोधी चरमपंथियों और हिंसा को जगह दी है।
। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य नेताओं ने इस मौके को राष्ट्र के प्रति कार्यकत्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया और कहा कि सत्य, अहिंसा, परस्पर सम्मान और भाईचारे की यह परंपरा ही कांग्रेस का दूसरा नाम है।