-
जीरकपुरः (मेजर अली)। चंडीगढ़ के जीरकपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। 7वीं कक्षा की यह छात्रा अपनी मां के साथ एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी, इसी दौरान चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंहपुरा चौक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया, जबकि उसकी मां बच गई।.