-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और इस दौरान वह लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।.