-
टोहाना: बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 1.30 करोड़ की राशि हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी धनाश्री जिला दादरी के रूप में हुई.