China : महामारी प्रकोप का बादल हो गया है साफ

कुछ पश्चिमी मीडिया के वर्णन के अनुसार, चीन वर्तमान में महामारी की गंभीर समस्या में है, रोगियों को चिकित्सा उपचार और सहायता की कमी है, और अर्थव्यवस्था भी गिरावट में है। लेकिन वास्तव में, चीन सरकार ने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा तथा आर्थिक विकास के बीच संतुलन तलाश करने की अथक प्रयास.

कुछ पश्चिमी मीडिया के वर्णन के अनुसार, चीन वर्तमान में महामारी की गंभीर समस्या में है, रोगियों को चिकित्सा उपचार और सहायता की कमी है, और अर्थव्यवस्था भी गिरावट में है। लेकिन वास्तव में, चीन सरकार ने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा तथा आर्थिक विकास के बीच संतुलन तलाश करने की अथक प्रयास किया है। अब चीन महामारी के प्रभाव से दूर हो गया है, और लोगों का जीवन भी महामारी से पहले के स्तर पर लौट रहा है। महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन ने खुले और पारदर्शी तरीके से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ प्रासंगिक जानकारी और डेटा साझा किया, और डब्ल्यूएचओ को महामारी की सूचना दी। जो वायरस के आनुवंशिक अनुक्रम की जल्द से जल्द पहचान और वैश्विक टीका और दवा अनुसंधान और विकास में मददगार है। चीन ने हमेशा डब्ल्यूएचओ के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा है और हाल ही में भी कई बार तकनीकी आदान-प्रदान किए हैं। चीन द्वारा प्रदान की गई प्रासंगिक जानकारी और डेटा ने विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों को वायरस के विकास को समझने में मदद की है और चीन की महामारी-रोधी नीतियों के प्रति अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय का विश्वास बनाया है।

यह निर्विवाद है कि महामारी ने कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं, विशेष रूप से सांस्कृतिक उद्योगों, पर्यटन और सेवा कारोबारों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, और कुछ कम आय वाले लोगों को और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उधर चीनी सरकार ने उन लोगों की मदद के लिए कई उपाय किए हैं। महामारी विरोधी नीति समायोजन के प्रारंभिक चरण में, कुछ अस्पतालों ने रोगियों की एकाग्रता का अनुभव किया। लेकिन तब अनेक चीनी शहरों ने समयबद्ध तरीके से सामुदायिक अस्पताल पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया, उदाहरण के लिए पेइचिंग शहर में कई वर्षों से लागू की गई पदानुक्रमित निदान और उपचार प्रणाली ने भी उपचार में सक्रिय भूमिका निभाई है। विभिन्न क्षेत्रों की सरकारों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण पर मार्गदर्शन को मजबूत कर दिया, ग्रामीण नर्सिंग होम में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया, और चिकित्सा उपचार के लिए ग्रीन चैनल स्थापित करने की कोशिशें भी की गयीं।

जैसा कि चीन भर में न्यू कोरोना वायरस संक्रमणों का चरम समय बीत चुका है, राजधानी पेइचिंग समेत बड़े शहरों में सुपरमार्केट और मनोरंजन स्थलों ने अपने सामान्य जीवंत दृश्यों को फिर से शुरू कर दिया है। पर महामारी की संभावित पुनरावृत्ति को रोकने के लिए, चीन के विभिन्न क्षेत्रों ने अभी भी सार्वजनिक सेवाओं में लगे कर्मचारियों और परिवहन, शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट, खानपान, पर्यटन, सफाई, एक्सप्रेस वितरण आदि जैसे बंद स्थानों के लिए महामारी की रोकथाम के सख्त उपाय अपनाए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी को अपनाया गया है,और यात्रा करते वाले नागरिकों को मास्क पहनने की मांग की गयी है।

चीन की सकारात्मक महामारी-रोधी नीतियों के अच्छे परिणाम मिले हैं। महामारी के प्रभाव के बावजूद, 2022 में वार्षिक जीडीपी 121,020.7 बिलियन युआन तक रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.0% अधिक है। रोज़गार और माल कीमतों की स्थितियां आम तौर पर स्थिर हैं, और लोगों के जीवन में सुधार जारी है। 2022 में, चीन का कुल अनाज उत्पादन 686.53 मिलियन टन तक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.5% अधिक है। आयात-निर्यात मात्रा 42067.8 बिलियन युआन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.7% अधिक है। 2022 में, चीन में ऑटोमोबाइल का कुल उत्पादन 27 मिलियन तक पहुंच जाएगा, जो पिछले साल से 3.4% की वृद्धि दर्ज हुई। अब चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्यातक बन गया है। 2022 में, चीन का ऑटोमोबाइल वाहनों की निर्यात मात्रा 3.11 मिलियन तक पहुंच गयी है, जो पिछले साल से 54.4% अधिक रही। 2022 में महामारी की रोकथाम और आर्थिक विकास को संतुलित करने की चीन की नीतियों ने अच्छे परिणाम प्राप्त किए हैं। जिससे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी स्थिर बनाया गया है। भविष्य में, चीन स्थिरता बनाए रखते हुए आर्थिक विकास पर जोर देगा, व्यापक रूप से सुधार और खुलेपन से बाजार के विश्वास को मजबूती से बढ़ावा देगा, और आर्थिक वृद्धि को बनाये रखने के आधार पर चीन और विश्व अर्थव्यवस्था के स्वस्थ और विकास के लिए अधिक योगदान प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News