Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में शीतकालीन गेहूं की बुआई का लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र हो चुका है पूरा

November 7, 2023

चीन में शीतकालीन गेहूं की बुआई का लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र हो चुका है पूरा

चीन में शरदकालीन अनाज खरीदने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए, विभिन्न क्षेत्र सर्दियों में अनाज और अन्य फसलों की बुआई को भी बढ़ावा दे रहे हैं। चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा कृषि स्थिति से पता चलता है कि वर्तमान में, चीन भर में शीतकालीन गेहूं की बुआई का लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र पूरा हो चुका है।

वर्तमान में प्रमुख अनाज प्रांत हनान में गेहूं की बुआई 813.1 लाख मू (एक मू 667 वर्ग मीटर के बराबर है) तक पहुंच गई है, जो अपेक्षित क्षेत्र का 95.3 प्रतिशत है। हनान प्रांत के मेंगचो शहर में स्थित गेहूं बीज प्रजनन आधार पर, बेइदो नेविगेशन प्रणाली और एक बेहतर नए एकीकृत सीडर से लैस उच्च-अश्वशक्ति ट्रैक्टर शीतकालीन गेहूं की बुआई करने में व्यस्त हैं। इस प्रकार का सीडर पूर्व निर्धारित मार्ग के अनुसार सटीक बुआई कर सकता है, और उर्वरक, बुआई और मिट्टी को ढंकने का काम एक साथ पूरा किया जा सकता है। इसके उपयोग से न केवल पूर्ण मशीनीकरण का एहसास होता है, बल्कि कार्य सटीकता और दक्षता में भी सुधार होता है।

कृषि मशीनरी संचालक छ्वेइ लिहोंग के अनुसार ट्रैक्टर उपग्रह कृषि मशीनरी नेविगेशन से सुसज्जित है। सीडर एक ही समय में बुआई, उर्वरक और ड्रिप सिंचाई पाइप को एकीकृत कर सकता है। जो उत्पादकों और कृषि मशीनरी संचालकों दोनों के लिए सरल और सुविधाजनक है। उधर आनह्वेई प्रांत में भी लगभग 90 प्रतिशत गेहूं बोया जा चुका है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें