गर्मी के मौसम में इस तरह अपने प्रतिरक्षा तंत्र को बनाएं मजबूत

आमतौर पर लोग मानते हैं कि गर्मी के मौमस में कोल्ड व लू का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन वास्तव में हकीकत इससे अलग है। मौसम में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण बहुत से वायरस आपको बीमार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि.

आमतौर पर लोग मानते हैं कि गर्मी के मौमस में कोल्ड व लू का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन वास्तव में हकीकत इससे अलग है। मौसम में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण बहुत से वायरस आपको बीमार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में भी बीमारियां आपके आसपास न फटकें तो इसके लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा। तो जानते हैं कि इसे कैसे करें-

मौसमी फल व सलाद का सेवन गर्मी के मौसम में आपको कई तरह के फल मार्कीट में मिलते हैं। इस मौसम में फलों व सलाद का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, एंटी-आॅक्सीडैंट्स व अन्य पोषक तत्व बदलते मौसम में आपकी विभिन्न तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं।

अवश्य धोएं हाथ यह तो हम सभी जानते हैं कि हाथ धोना एक अच्छी आदत है। लेकिन गर्मी के मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए हाथ धोना एक अच्छा विचार हो सकता है। भले ही आपके आसपास किसी व्यक्ति को μलू न हो लेकिन वातावरण में इसके वायरस हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे में हाथ धोकर भोजन करने से उन μलू का आपके शरीर में जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

प्रोबियोटिक का सेवन प्रोबियोटिक को लेकर अक्सर लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं। दरअसल, प्रोबियोटिक गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र व प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं, जिसके कारण आपके बीमार होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। दरअसल, जब कुछ बैड बैक्टीरिया के कारण आपके पेट की प्रणाली का संतुलन बिगड़ जाता है, तो वह आपके इम्यून सिस्टम को विपरीत रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में प्रोबियोटिक का सेवन उस संतुलन को बहाल करता है।

विटामिन डी भी है जरूरी गर्मी के मौसम में अक्सर लोग धूप से बचते हुए नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में सर्दियों की तरह ही इस मौसम में भी आपके शरीर को धूप की आवश्यकता होती है। इसकी मदद से आपको विटामिन डी प्राप्त होता है। विटामिन डी न सिर्फ शरीर में पोषक तत्वों के कंजप्शन में मदद करता है, बल्कि यह आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत भी प्रदान करता है। गर्मी के मौसम में बेहतर होगा कि आप प्रात:काल हल्की धूप में कुछ देर के लिए अवश्य बैठें।

- विज्ञापन -

Latest News