Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरसात से आनी में हुआ भूस्खलन, रिहायशी मकान और पुराने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन को खतरा

August 23, 2023

बरसात से आनी में हुआ भूस्खलन, रिहायशी मकान और पुराने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन को खतरा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : आनी मे भारी बरसात से कोर्ट रोड के साथ लगते रिहायशी और सरकारी भवनों को भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मुख्य बाजार से अस्पताल, एसडीएम कार्यलय, बीडीओ ऑफिस को जोड़ने बाला कोर्ट रोड मे भूसखलन होने से डंगा गिर गया हैं। डंगा से आयुर्वेदिक अस्पताल भवन को नुकसान पहुंचा हैं। अस्पताल भवन में पानी भर गया हैं। अस्पताल से स्टॉफ को खाली करवा दिया गया है।

इस बारे में एसडीएम ने कहा की इन भवनों में फिलहाल काम बंद रखा जाएगा। ताकी कोई जान-माल का नुकसान न हो सके। आनी से कोर्ट रोड सरकारी व निजी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। अब आनी बाजार से सभी छोटे वाहन बाया बराड़ होकर बीडीओ ऑफिस तक जा सकते है, परन्तु अभी ये मार्ग भी किरण बाजार के पास मलवा गिरने से अबरुद्ध है। सड़क को वहाल करने के प्रयास जारी है।

वहीं ऐसे में एसडीएम आनी ने लोगों को हिदायत दी है कि सुरक्षित रहे यदि बेहद जरूरी हो तभी अपने घरों से बाहर निकले अन्यथा अपने घरों पर ही बने रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोई अप्रिय घटना क्षेत्र में ना घटे जिसको लेकर उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील की हैं। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल में पानी भर चुका है! सभी स्टाफ यहाँ से जा चुके हैं।

वहीं बता दें कि बीती रात से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश व भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही यह मामला आनी में भी पेश आया है, जिससे यहां पर डंगा गिरने से भारी नुकसान हुआ है, और इससे अन्य भवनों को भी खतरा बना हुआ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें