-
नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद के नेताओं को “जंगल राज पाठशाला” में प्रशिक्षित किया गया.