-
लुधियाना: घरेलू विवाद में हुए झगड़े के बाद मैडीकल करवाने पहुंचे बाप-बेटे ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया। दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। यही नहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकियां दी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।.