-
वाराणसी ः वाराणसी से लखनऊ और वाराणसी से बहराइच का मार्ग विस्तार होने के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। जिससे सभी ट्रेनें अपने बदले समय से ही चलेंगी। मार्ग विस्तार का काम वाराणसी सिटी स्टेशन तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।.