-
चाइना थ्री गोरजेस कॉरपोरेशन ने 4 अक्तूबर को घोषणा की कि तिब्बत में त्सोमीज़गू पवन फार्म की 25 पवन टरबाइन, जो चीन की सबसे ऊंची पवन ऊर्जा परियोजना है, बिजली पैदा करने के लिए पूरी क्षमता पर ग्रिड से जुड़ गयी है। त्सोमीज़गू पवन फार्म तिब्बत के शैनान शहर की त्सोमीज़गू टाउन में स्थित है।.