-
सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पिछले 2 माह में आपदा ने जो क्षति पहुंचाई है, उसे भूलाया नहीं जा सकता है, लेकिन अब संभलने व आपदा प्रभावित क्षेत्रों व परिवारों को संवारने का समय हैं। इसके लिए जितना भी बजट खर्च होगा, उतनी धनराशि का इंतजाम किया जाएगा।.