-
नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सॉलिड मोटर्स के लिए स्वदेशी रूप से विकसित 10-टन प्रोपेलेंट मिक्सर को भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण बताया है। इस प्रोपेलेंट मिक्सर को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर, इसरो द्वारा सेंट्रल मैन्युफैरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (सीएमटीआई), बेंगलुरु के सहयोग से विकसित और निर्मित किया गया.