-
लुधियाना: आज लुधियाना में किसान संगठनों की अहम बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया है कि 16 फरवरी को पूरा भारत बंद किया जाएगा। यह बंद किसान संगठनों के ट्रेड यूनियन के समर्थन से बुलाया गया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के अध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की है।