यमुनानगर: जिले के तेजली स्टेडियम में ध्वज़ारोहण के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने निजी संबंधियों से मिलने प्राइवेट दौरे पर निकल पड़े, कई जगह उन्होंने चाय जलपान किया और उसके उपरांत अपने सगे संबंधियों से मिलते हुए कहा कि राजनीति में आने के बाद कभी कभार अपने लोगों से मिलने का सौभाग्य मिलता है और आज यमुनानगर आया तो अपने नजदीकीयों के घर आने का मौका मिला।
नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि, बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को हिलाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बीजेपी ने आप के 21 विधायकों से संपर्क किया है,
केप टाउन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की सनसनीखेज जीत दर्ज की। मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2'), अभिषेक (13') और सुमित (30') ने टीम की जीत तय की।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत में अपनी हाल ही में लॉन्च की गई गैलेक्सी एस 24 सीरीज के स्मार्टफोन की 10 मिनट में डिलीवरी के लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की है।
नई दिल्ली: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) और गैर-लाभकारी संगठन द अक्षय पात्र फाउंडेशन (टीएपीएफ) की साझेदारी में दिल्ली में स्कूली बच्चों को 50 लाख मील उपलब्ध कराये गये हैं। कंपनी ने आज यहां कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की भोजन एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों जनवरी 2023 से साथ काम कर रहे हैं।
जींद : 75वां गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में गरिमामयी ढंग से मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली और जिला वासियों को गणतंत्रा दिवस की बधाई दी।
अयोध्या:श्रीरामजन्मभूमि में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में दर्शनार्थियों की भारी आवक देखने को मिल रही है। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद पहली बार आमजन मानस के लिए खोले गए मंदिर में लगातार दर्शनार्थी पहुंचकर सुगम दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तीसरे दिन भी जन्मभूमि मार्ग पर दर्शनार्थियों की अटूट कतार बनी रही,
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रेल, सड़क, तेल एवं गैस और शहरी विकास एवं आवास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने बुलंदशहर के लोगों, विशेषकर भारी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों द्वारा दिखाए गए,
नई दिल्ली: गोल्ड लोन सेक्टर की तेजी से उभरती एनबीएफसी में शुमार इंडेल मनी लिमिटेड ने चौथे सिक्योर्ड एनसीडी के पब्लिक इश्यू की घोषणा की है। इस इश्यू के तहत 1 हजार रुपये अंकित मूल्य वाले एनसीडी जारी किए जाएंगे।