-
Anti Gangster Task Force : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो अहम गुर्गे जशन संधू और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से .32 कैलिबर की पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद किए गए.