-
नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को और ज्यादा आरामदायक बनाएगी।.