-
नेशनल डेस्क: इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास में हो रही जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं। .